भारत ने पहले सत्र में लोकेश राहुल (0) और मुरली विजय (20) के विकेट गंवाए। लेकिन इसके बाद पुजारा और कोहली ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम की स्थिति को मजबूत किया। दोनों ने चायकाल तक तीसरा विकेट नहीं गिरने दिया। चायकाल में जाने से पहले पुजारा अपने 10वें शतक से तीन और कोहली अपने शतक से नौ रन दूर थे।
तीसरे सत्र में दोनों ने अपने शतक पूरे किए। विकेट के लिए परेशान हो रही इंग्लिश टीम को अपने सबसे अनुभवी और सफल गेंदबाज ने कामयाबी दिलाई। चोट से उबर कर इस मैच में वापसी करने वाले जेम्स एंडरसन ने पुजारा को 248 के स्कोर पर विकेट के पीछे जॉनी बेयर्रस्ट्रो के हाथों कैच करा उनकी पारी का अंत किया।
यह भी पढ़े : ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने टॉम लैथम यह भी पढ़े : आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....