Second T20 Match : South Africa beat Sri Lanka by 16 runs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:53 pm
Location
Advertisement

दूसरा T20 मैच : दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हरा जीती सीरीज

khaskhabar.com : शनिवार, 23 मार्च 2019 12:53 PM (IST)
दूसरा T20 मैच : दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हरा जीती सीरीज
सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने शुक्रवार को यहां खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 16 रन से जीत दर्ज की। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 180 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। रेजा हेंड्रिक्स और रेसी वान डर डुसेन ने अर्धशतक जमाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 116 रन जोड़े।

हेंड्रिक्स ने 46 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 65 और डुसेन ने 44 गेंदों पर चार चौकों व तीन छक्कों की बदौलत 64 रन जुटाए। कप्तान जीन पॉल डुमिनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों पर दो चौकों व इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 33 रन ठोके। डेविड मिलर नौ रन पर नाबाद लौटे, जबकि एडेन मार्कराम तीन रन पर ही आउट हो गए। कप्तान लसिथ मलिंगा, ईशुरू उदाना और अकिला धनंजय ने 1-1 विकेट झटका।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement