Advertisement
श्रीलंका को 7 रन से हरा भारतीय टीम ने जमाया सीरीज पर कब्जा
गॉल (श्रीलंका)। तानिया भाटिया (68) और कप्तान मिताली राज (52) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में सात रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त हासिल कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने यहां गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 219 रन का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को 48.1 ओवर में 212 रन पर रोक दिया। श्रीलंका के लिए कप्तान चामारी अटापट्टू ने 95 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 57 रन का योगदान दिया।
इसके अलावा शशिकला सिरीवर्धने ने 49 और निलाक्षी डी सिल्वा ने 31 रन बनाए। भारत की ओर से मानसी जोशी ने 49 रन पर दो विकेट, राजेश्वरी गायकवाड ने 37 रन पर दो विकेट, शिखा पांडे ने 21 रन पर एक विकेट, दीप्ति शर्मा ने 19 रन पर एक विकेट और पूनम यादव ने 41 रन पर एक विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement