Advertisement
फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में हारी चिराग और रैंकिरेड्डी की जोड़ी
पेरिस। भारत की सात्विकसाइराज रैंकरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी यहां जारी फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में हार गई। इस जोड़ी को इंडोनेशिया के फर्नाओल्डी गिडोन मार्कस और संजय सुकामुल्जो केविन ने मात दी।
इंडोनेशियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-12, 26-24 से मात दी। यह मैच 42 मिनट तक चला। फाइनल में इंडोनेशियाई जोड़ी का सामना चीन के चेंगकाई हान और हाउडोंग की जोड़ी से होगा। इस जोड़ी ने चीनी ताइपे को झे हुएई ली और यांग ली की जोड़ी को 13-21, 21-18, 21-17 से हराया।
इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती पूरी तरह से खत्म हो गई है। इससे पहले महिला एकल वर्ग में सायना नेहवाल और पीवी सिंधु से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों ही सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई। पुरुष एकल में स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत के सफर पर भी जल्दी ही ब्रेक लग गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement