Sania Mirza wants to play in 2020 tokyo olympic games-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:27 am
Location
Advertisement

सानिया मिर्जा ने कहा, हम अब भी 2018 में हैं और मेरा लक्ष्य...

khaskhabar.com : शनिवार, 28 जुलाई 2018 12:15 PM (IST)
सानिया मिर्जा ने कहा, हम अब भी 2018 में हैं और मेरा लक्ष्य...
दुबई। पहले घुटने की चोट और उसके बाद गर्भवती होने के कारण टेनिस कोर्ट से दूर रह रहीं दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा का कहना है कि वे 2020 टोक्यो ओलम्पिक खेलों में प्रतिस्पर्धा की आशा रखती हैं। गल्फ न्यूज के साथ हाल ही में हुए साक्षात्कार में सानिया ने इस इच्छा को जाहिर किया।

महिला युगल वर्ग में पूर्व वल्र्ड नम्बर-1 सानिया अक्टूबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने साक्षात्कार में अपने निजी जीवन और ओलम्पिक खेलों से पहले टेनिस कोर्ट में वापसी की उम्मीद के बारे में कई बातें साझा कीं। सानिया ने कहा, हम अब भी 2018 में हैं और मेरा लक्ष्य निश्चित तौर पर वापसी की कोशिश और 2020 ओलम्पिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करना है।

उन्होंने कहा, यह एक यथार्थवादी लक्ष्य है, क्योंकि इस साल के अंत तक मैं अपने बच्चे को जन्म दूंगी। 31 वर्षीया सानिया ने कहा, मैंने अपने जीवन में महिला के पारंपरिक जीवन के तरीके का पालन नहीं किया। मैं हमेशा अलग चली हूं और इससे काफी खुश हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement