Sania Mirza sister to tie knot with Azharuddin son-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:50 pm
Location
Advertisement

अजहरुद्दीन के बेटे से शादी करेंगी सानिया की बहन अनम मिर्जा

khaskhabar.com : मंगलवार, 08 अक्टूबर 2019 12:21 PM (IST)
अजहरुद्दीन के बेटे से शादी करेंगी सानिया की बहन अनम मिर्जा
हैदराबाद। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असादुद्दीन (असद) से इस साल दिसंबर में शादी करेंगी। सानिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी बहन असादुद्दीन से शादी करने जा रही है। सानिया की बहन अनम और अजहरुद्दीन के बेटे असद ने सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें साझा की है।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली सानिया ने अपने इंस्टाग्राम पर असद के साथ एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा है, 'परिवार'।

असद ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें सानिया और अनम पोजिंग देते दिखाई दे रही थी। असद ने लिखा, "दो खूबसूरत महिलाओं के बीच।"

अनम मिर्जा की यह दूसरी शादी होंगी। वह पिछले साल अपने पति अकबर रशीद से अलग हो गई थी।

अनम ने बिजनेसमैन अकबर से 18 नवंबर 2016 को शादी की थी। इस शादी में सलमान खान, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, फराह खान, हुमा कुरैशी और अन्य लोग शामिल हुए थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement