Sania Mirza, Shoaib Malik Blessed With A Baby Boy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:19 pm
Location
Advertisement

सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, पति शोएब ने शेयर की जानकारी

khaskhabar.com : मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 08:56 AM (IST)
सानिया मिर्जा ने दिया बेटे को जन्म, पति शोएब ने शेयर की जानकारी
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है। हपति शोएब मलिक ने ट्विटर पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस खबर के आते ही कपल को लगातार बधाई संदेश मिल रहे है।
सानिया मिर्जा की शादी साल 2010 में शोएब मलिक से हुई थी। इससे पहले सानिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी तो वहीं अब बेटे को जन्म देने के बाद शोएब मलिक ने ट्वीट करके इस जानकारी को अपने और सानिया मिर्जा के फैंस के साथ शेयर किया है।

शोएब ने लिखा है कि वो बेटे के जन्म की खबर देते हुए बेहद उत्साहित हैं। दुआओं के लिए शुक्रिया। #BabyMirzaMalik

आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी की वजह से सानिया को काफी लंबे समय तक कोर्ट से बाहर रहना पड़ा है। सानिया हमेशा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट देती रहती थी तो वहीं कई बार अपने आने वाले बेबी का प्लानिंग को लेकर भी उन्होंने कई पोस्ट किए।
उनपर कठोरतम कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊंगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement