Sania Mirza and Shoaib Malik expecting first child, shares photo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:02 am
Location
Advertisement

खुशी शेयर करने को और इंतजार नहीं कर सकते थे सानिया-शोएब

khaskhabar.com : मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 11:47 AM (IST)
खुशी शेयर करने को और इंतजार नहीं कर सकते थे सानिया-शोएब
नई दिल्ली। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक माता-पिता बनने वाले हैं। सानिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। सानिया ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, हम कुछ समय बाद माता-पिता बन जाएंगे। हमने इस बारे में बहुत सोचा और यह निर्णय लिया कि परिवार शुरू करने का यह सही समय है। उन्होंने लिखा, जब हमें इस बारे में जानकारी मिली, तो हम बहुत खुश हुए और अपने प्रशंसकों व शुभचिंतकों के साथ यह खुशी साझा करने के लिए हम और इंतजार नहीं कर सकते थे।

हम अपने जीवन के इस नए पड़ाव में जाने और माता-पिता के रूप में अपना जीवन शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। सानिया ने अपने 15 वर्ष के लंबे करियर में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। सानिया-शोएब ने 12 अप्रैल 2010 को शादी की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement