SAFF CUP : Champion India beat Sri Lanka by 2-0-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:49 pm
Location
Advertisement

सैफ कप : मौजूदा चैंपियन भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हराया

khaskhabar.com : गुरुवार, 06 सितम्बर 2018 11:36 AM (IST)
सैफ कप : मौजूदा चैंपियन भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हराया
ढाका। भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने यहां सैफ कप के अपने पहले मैच में बुधवार को श्रीलंका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की। ग्रुप-बी के इस मैच में भारतीय टीम के लिए आशिक कुरुनियन ने 36वें और लालियांजुआला चांग्ते ने 47वें मिनट में गोल किए।

मौजूदा चैम्पियन भारत ने यहां बंगबंधु स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की। टूर्नामेंट की सबसे युवा टीम भारत के लिए पहला गोल कुरुनियन ने दागा। कुरुनियन का यह पहला अंतरराष्ट्रीय गोल है। पहले हाफ में 1-0 की बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरे हाफ के शुरुआत में ही एक और गोल दागकर अपनी बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया।

भारत ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। हालांकि जीत का अंतर और भी ज्यादा हो सकता था, लेकिन भारतीय टीम कुछ मौके भुना नहीं पाई। भारतीय टीम अब ग्रुप-बी में अगला मुकाबला नौ सितंबर को मालदीव के साथ खेलेगी।

चेन्नइयन एफसी ने इन 3 खिलाडिय़ों संग किया करार


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement