Sachin Tendulkar hopes Saina Nehwal for quick recovery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:38 am
Location
Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने की सायना नेहवाल के जल्द ठीक होने की कामना

khaskhabar.com : सोमवार, 18 मार्च 2019 12:32 PM (IST)
सचिन तेंदुलकर ने की सायना नेहवाल के जल्द ठीक होने की कामना
नई दिल्ली। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के 29वें जन्मदिन पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। ओलम्पिक पदक विजेता सायना को पेट में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग लेने के बाद उन्हें स्विस ओपन से अपना नाम वापस लेना पड़ा था।

तेंदुलकर ने सायना को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया कि हमारी ओलम्पिक चैम्पियन सायना नेहवाल को जन्मदिन की ढेरों सुभाकामनाएं। उम्मीद है कि आप जल्द ठीक हो जाएंगी और युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी।

तेंदुलकर के अलावा, किदाम्बी श्रीकांत और रानी रामपाल ने भी सायना को बधाई दी। श्रीकांत ने कहा, जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं सायना। आने वाला साल आपके लिए अच्छा हो। रामपाल ने ट्वीट किया कि जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं सायना। आपका आने वाले साल सफल रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement