Ronaldo is the world best footballer right now: Pele-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:52 am
Location
Advertisement

मौजूदा समय में रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर : पेले

khaskhabar.com : गुरुवार, 26 मार्च 2020 4:27 PM (IST)
मौजूदा समय में रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबालर : पेले
रियो डी जनेरियो। ब्राजील के महान फुटबालर पेले ने पुर्तगाल टीम के स्टार के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मौजूदा समय में दुनिया का सबसे बेहतरीन फुटबालर बताया है। पेले ने बार्सिलोना के करिश्माई फुटबालर लियोनेल मेसी की तुलना में जुवेंटस क्लब के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को आगे माना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेले ने पिल्हाडो यूटयूब चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा, " इस समय, क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं क्योंकि पिछले 10 साल से उनके प्रदर्शन में लगातार निरंतरता देखने को मिली है। इसके बावजूद हालांकि मेसी को नहीं भुला जाना चाहिए।"

पेले ने रोनाल्डो और मेसी के अलावा के जिको, रोनाल्डिन्हो, नजारियो, फ्रेंज बेकेब्यूर और जोहान क्रुयफ को भी अपनी आल टाइम फेवरेट प्लेयर्स की सूची में शामिल किया है।

ब्राजील के महान खिलाड़ी ने हालांकि अर्जेंटीना के महान फुटबालर डिएगो माराडोना को अपनी इस सूची में जगह नहीं दी है। मारोडोना और पेले फुटबाल के इतिहास में हमेशा एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं।

पेले दुनिया के एकमात्र फुबालर रहे है, जिन्होंने तीन बार विश्व कप जीते हैं। उन्होंने 22 साल के अपने पेशेवर करियर के दौरान 1000 से अधिक गोल किए हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement