Ronaldo is investigating tax fraud case Portuguese official-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:10 pm
Location
Advertisement

रोनाल्डो के कर धोखाधड़ी मामले की जांच कर रहे हैं पुर्तगाली अधिकारी

khaskhabar.com : गुरुवार, 15 जून 2017 9:15 PM (IST)
रोनाल्डो के कर धोखाधड़ी मामले की जांच कर रहे हैं पुर्तगाली अधिकारी
लिस्बन। पुर्तगाल का राजस्व प्राधिकरण क्लबों और फुटबॉल खिलाडिय़ों द्वारा कथित कर धोखाधड़ी के मामलों की जांच कर रहा है। इनमें पुर्तगाल और रियल मेड्रिड के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से संबंधित कर धोखाधड़ी का मामला भी शामिल है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रोनाल्डो पर स्पेन के अधिकारियों ने 2011 से 2014 के दौरान 1.68 करोड़ डॉलर की कर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

लेकिन, रोनाल्डो ने इसे गलत बताया है। मेड्रिड में अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया है कि रोनाल्डो ने वर्जन आईलैंड की एक फर्जी कंपनी की आड़ में अपनी असली कमाई की बात स्पेन के कर विभाग से छुपाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement