Ronaldo brace powers Portugal to win, France pip Germany-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:13 am
Location
Advertisement

यूरो 2020 : रोनाल्डो के ऐतिहासिक मैच में पुर्तगाल की जीत

khaskhabar.com : बुधवार, 16 जून 2021 1:16 PM (IST)
यूरो 2020 : रोनाल्डो के ऐतिहासिक मैच में पुर्तगाल की जीत
सेविला| स्टार फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को हंगरी के खिलाफ खेले गए यूरो 2020 के पुर्तगाल के पहले मुकाबले में मैदान पर कदम रखते हुए ही एक नया इतिहास रच दिया। 36 साल के रोनाल्डो यूरोपियन चैंपियनशिप के पांच संस्करणों में खेलने वाले पहले फुटबालर बन गए हैं। अपने इस ऐतिहासिक मैच में रोनाल्डो द्वारा किए गए शानदार दो गोलों की मदद से पुर्तगाल ने हंगरी को 3-0 से हरा दिया। विजेता टीम के लिए राफेल गुरिनो ने 84वें और रोनाल्डो ने 87वें तथा इंजुरी टाइम में दो गोल दागे।

इस गोल के साथ ही रोनाल्डो इस टूनार्मेंट के इतिहास में आल टाइम टॉप स्कोरर बन गए हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने के फ्रांस के माइकल प्लाटिनी के 11 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जुवेंतस के स्ट्राइकर रोनाल्डो अब आल टाइम सबसे ज्यादा गोल करने के ईरान के पूर्व फॉरवर्ड अली डेइ के 109 गोलों से मात्र तीन गोल दूर हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement