Rohit Sharma on verge of joining 400 sixes club-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:10 pm
Location
Advertisement

रोहित 400 छक्के पूरे करने के करीब

khaskhabar.com : शनिवार, 09 नवम्बर 2019 7:17 PM (IST)
रोहित 400 छक्के पूरे करने के करीब
नागपुर । भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक और रिकार्ड हासिल करने के करीब हैं। बांग्लादेश सीरीज में टीम की कप्तानी कर रहे रोहित रविवार को होने वाले सीरीज के तीसरे मैच में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 400 छक्के पूरे करने से दो कदम दूर हैं। रोहित अगर और दो छक्के लगा लेंगे तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले क्लब में शामिल हो जाएंगे।

वनडे में रोहित ने 232 छक्के मारे हैं। टेस्ट में रोहित ने 51 छक्के मारे हैं, वहीं टी-20 में रोहित के नाम 115 छक्के दर्ज हैं।

अभी तक सिर्फ दो खिलाड़ी ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 400 छक्के लगा पाए हैं, जिनमें पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम शामिल हैं।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement