Rohit Sharma on no.7 in hitting most sixes in t20 cricket, see...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 8:24 am
Location
Advertisement

रोहित शर्मा का नं.7, पार कर चुके हैं यह स्पेशल आंकड़ा

khaskhabar.com : शनिवार, 02 जून 2018 4:11 PM (IST)
रोहित शर्मा का नं.7, पार कर चुके हैं यह स्पेशल आंकड़ा
नई दिल्ली। भारत के दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा हाल ही संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन में कुछ खास नहीं कर पाए। तीन बार की चैंपियन उनकी टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई। साथ ही वे बल्लेबाजी में भी वह चमक नहीं बिखेर पाए, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। रोहित ने 14 मैच में 23.83 के औसत से 286 रन बनाए। वे दो अर्धशतक ही लगा सके।

रोहित इस बार बल्लेबाजी की जरूरत के हिसाब से ओपनिंग के बजाय मिडिल ऑर्डर में खेले। हालांकि उन्होंने आईपीएल-11 के दौरान एक व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की। रोहित टी20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे करने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए। रोहित के 302 छक्के हो गए हैं। रोहित ने 284 मैच में 31.94 के औसत व 132.68 के स्ट्राइक रेट के साथ 7316 रन बनाए हैं।

अब हम देखेंगे टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जमाने वाले 5 और बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement