Rohit Sharma made Shikhar Dhawan video, see...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:55 pm
Location
Advertisement

रोहित शर्मा ने फ्लाइट में बनाया शिखर धवन का वीडियो, देखें...

khaskhabar.com : शनिवार, 21 सितम्बर 2019 2:00 PM (IST)
रोहित शर्मा ने फ्लाइट में बनाया शिखर धवन का वीडियो, देखें...
नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने साथी खिलाड़ी शिखर धवन का एक मजेदार वीडियो डाला है जिसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। रोहित ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, नहीं, वे मुझसे बात नहीं कर रहे हैं और उनकी उम्र वह नहीं रही कि उनका कोई काल्पनिक मित्र हो। इतने दीवाने क्यों हो रहे हो जटजी शिखर धवन। हालांकि, धवन ने तुरंत बताया कि वे शायरी की प्रेक्टिस कर रहे थे।

धवन ने वीडियो पर कमेंट किया कि मैं शायरी की प्रेक्टिस कर रहा था और जनाब ने वीडियो ले लिया। क्या दिल से याद कर रहा था वाह मजा आ गया। काश इतने दिल से पढ़ाई भी की होती। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement