Rohit Sharma is on second place, see top-6 indian odi innings against South Africa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:24 pm
Location
Advertisement

रोहित ने कानपुर में ली थी अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर क्लास, लेकिन...

khaskhabar.com : बुधवार, 31 जनवरी 2018 4:58 PM (IST)
रोहित ने कानपुर में ली थी अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर क्लास, लेकिन...
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका तीन मैच की टेस्ट सीरीज के बाद अब छह मैच की वनडे सीरीज में एक-दूसरे से टक्कर लेने को तैयार हैं। पहला वनडे गुरुवार (1 फरवरी) को डरबन के किंग्समीड मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होगा। भारत को सीरीज में उपकप्तान रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें रहेंगी।

30 वर्षीय रोहित वनडे में तीन दोहरे शतक जमाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने 11 अक्टूबर 2015 को कानपुर में 133 गेंदों का सामना करते हुे 13 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 150 रन ठोके थे।

लेकिन रोहित की यह पारी काम नहीं आई और भारत यह मैच 5 रन से हार गया। वैसे रोहित अब तक 174 वनडे में 45.23 के औसत व 87.08 के स्ट्राइक रेट के साथ 6424 रन जुटा चुके हैं। उनके खाते में 34 अर्धशतक और 16 शतक हैं और टॉप स्कोर 264 रन है।

अब हम नजर डालेंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में भारतीय बल्लेबाजों की 5 और सबसे बड़ी पारियों पर :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement