Rohit Sharma and Shikhar Dhawan are on 7th place, see top-5 partnerships in international t20 cricket-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:30 pm
Location
Advertisement

T20 में 7वें नंबर पर है रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी, देखें...

khaskhabar.com : बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 3:56 PM (IST)
T20 में 7वें नंबर पर है रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी, देखें...
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज जारी है। भारत ने जोहानसबर्ग में खेला गया पहला टी20 मैच 28 रन से जीता। भारत को जीत दिलाने में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की भूमिका अहम रही। धवन ने 39 गेंदों पर 10 चौकों व दो छक्कों की मदद से 72 रन ठोके।

साथी ओपनर रोहित शर्मा ने 9 गेंदों पर दो चौकों व इतने ही छक्कों की बदौलत 21 रन का योगदान दिया। यह जोड़ी पिछले काफी समय से भारत के लिए खास रोल निभा रही है। इनके नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की सातवीं सबसे बड़ी साझेदारी है।

रोहित-धवन ने 1 नवंबर 2017 को दिल्ली में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी की थी। भारत ने यह मैच 53 रन से जीता। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष दो टी20 मैच में भी इस जोड़ी पर नजर रहेगी।

अब हम देखेंगे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement