Rishabh Pant and Ishan Kishan will be main attraction in second practice match against england-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:08 pm
Location
Advertisement

दूसरे अभ्यास मैच में पंत और किशन पर होंगी निगाहें

khaskhabar.com : बुधवार, 11 जनवरी 2017 6:56 PM (IST)
दूसरे अभ्यास मैच में पंत और किशन पर होंगी निगाहें
मुंबई। इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले दूसरे अभ्यास मैच में सभी की निगाहें महेंद्र सिंह धोनी के स्थानापन्न विकेटकीपर के तौर पर देखे जा रहे ऋषभ पंत और ईशान किशन पर होंगी। पिछले साल अंडर-19 विश्व कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंत को उनके शानदार प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 श्रृंखला के लिए पहले ही टीम में जगह मिल चुकी है। दिल्ली के 19 वर्षीय बल्लेबाज ऋषभ ने हाल ही में रणजी सत्र में चार शतक लगाए।

इसमें महाराष्ट्र के खिलाफ एक तिहरा शतक और झारखंड के खिलाफ 48 गेंदों में लगाया गया शतक भी शामिल है। इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में पंत के अलावा चयनकर्ताओं की निगाहें किशन पर भी होंगी। धोनी के गृहराज्य झारखंड के किशन की कप्तानी में भारत अंडर-19 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचा, हालांकि टीम को खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, उन्होंने घरेलू सत्र में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

[@ धोनी ने T20 और वनडे में कप्तानी से इन 10 रिकॉर्ड में मचाई धूम]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement