Ravindra Jadeja got best test player of Indian home season, see other prize winners-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:50 pm
Location
Advertisement

कोहली-अश्विन को पछाड जडेजा ने जीता पुरस्कार, ये हैं अन्य विजेता

khaskhabar.com : मंगलवार, 04 अप्रैल 2017 4:52 PM (IST)
कोहली-अश्विन को पछाड जडेजा ने जीता पुरस्कार, ये हैं अन्य विजेता
नई दिल्ली। बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा काफी समय से भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं। शुरुआती दौर में टी20 और वनडे के विशेषज्ञ माने जाने वाले जडेजा अब टेस्ट में भी अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करने लगे हैं। जडेजा ने वर्ष 2016-17 के घरेलू सत्र में भारतीय धरती पर कमाल का प्रदर्शन किया।

जडेजा ने 13 टेस्ट में 42.75 के औसत से 556 रन बनाने के साथ 22.83 के औसत से 71 विकेट चटकाए। इसी खेल की बदौलत जडेजा को ईएसपीएनक्रिकइंफो वेबसाइट के पाठकों और एक्सपर्ट पैनल ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। पैनल में क्रिकइंफो स्टाफ व तीन पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर, अजीत आगरकर व आकाश चौपड़ा शामिल थे। भारत ने सितंबर 2016 से मार्च 2017 तक 13 टेस्ट खेले।

20500 से ज्यादा पाठकों ने वोट डाले और जडेजा को इनमें से 65 फीसदी मिले। इसी तरह 10 सदस्यीय पैनल में से भी जडेजा को छह वोट हासिल हुए। बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को पाठकों के 12 फीसदी और पैनल के दो वोट मिले। कप्तान विराट कोहली व रविचंद्रन अश्विन को पैनल का 1-1 वोट ही मिला।

अब हम देखते हैं पूरे पैनल, पाठक, संजय मांजरेकर, अजीत आगरकर व आकाश चौपड़ा द्वारा 2016-17 के सत्र में भारतीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट की 7 अलग-अलग श्रेणियों में चुने गए पुरस्कार विजेताओं को :-

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement