Rani to lead India during South Korea tour, Savita rested as HI announce 20-member squad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:36 pm
Location
Advertisement

महिला हॉकी : कोरियाई दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान

khaskhabar.com : शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 1:44 PM (IST)
महिला हॉकी : कोरियाई दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान
बेंगलुरू। हॉकी इंडिया (एचआई) ने कोरियाई दौरे के लिए शुक्रवार को 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे के जरिए गोलकीपर स्वाति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करेंगी। टीम की कमान स्ट्राइकर रानी रामपाल को सौंपी गई है, वहीं सुनीता लाकड़ा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी।


कोरियाई दौरे की शुरुआत तीन मार्च से हो रही है और इसका समापन 12 मार्च को होगा। इस दौरे पर भारतीय टीम जिनचुन नेशनल एथलेटिक सेंटर में मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैच खेलेगी। भारतीय टीम की दिग्गज गोलकीपर सुविता को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है। राजानी एतामार्पु के साथ नई खिलाड़ी स्वाति गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement