Ranchi Test : Rohit Sharma becomes fourth batsman to smash double century in test and odi match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:08 am
Location
Advertisement

रोहित के नाम एक और रिकॉर्ड, टेस्ट-वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज

khaskhabar.com : रविवार, 20 अक्टूबर 2019 6:34 PM (IST)
रोहित के नाम एक और रिकॉर्ड, टेस्ट-वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज
रांची। दाएं हाथ के भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रोहित ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को 255 गेंदों पर 212 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 28 चौके और चार छक्के लगाए।

रोहित ने 249 गेंदों पर अपने टेस्ट करिअर का पहला दोहरा शतक लगाया। उन्होंने लुंगी एनगिदी की गेंद पर छक्का जडक़र दोहरा शतक पूरा किया। रोहित पांचवें ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले वीनू मांकड, बुद्धि कुंदरन, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रोहित से पहले सचिन और सहवाग 6-6 बार जबकि गेल 3 बार टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके हैं।

सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक अक्टूबर 1999 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ 217 रन की पारी खेलकर लगाया था। इसके बाद उन्होंने नागपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 नवंबर 2000 को नाबाद 201, जनवरी 2004 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 241, दिसंबर 2004 में ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 248, जुलाई 2010 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 203 और अक्टूबर 2010 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 214 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement