Rajinder Singh appointed new president of hockey india-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:29 am
Location
Advertisement

राजिंदर सिह बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, लेंगे इनकी जगह

khaskhabar.com : शनिवार, 19 मई 2018 6:19 PM (IST)
राजिंदर सिह बने हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष, लेंगे इनकी जगह
नई दिल्ली। मरियम्मा कोशी के हॉकी इंडिया (एचआई) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व कोषाध्यक्ष राजिंदर सिंह को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एचआई ने शनिवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। राजिंदर इससे पहले हॉकी इंडिया और जम्मू कश्मीर हॉकी के कोषाध्यक्ष थे।

राज्य स्तर की पूर्व फॉरवर्ड खिलाड़ी कोशी को नवंबर 2016 में हॉकी इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कोशी से पहले नरेंद्र ध्रुव बत्रा इस पद पर काबिज थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का अध्यक्ष चुने जाने के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था। कोशी बीते दो दशक में हॉकी इंडिया में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्यरत रहीं।

वे दो साल तक हॉकी इंडिया की अध्यक्ष रहीं। हॉकी इंडिया के महासचिव मुश्ताक अहमद ने कहा, हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मरियम्मा कोशी के इस्तीफा देने के बाद राजिंदर सिंह हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। इस भूमिका के लिए हम उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement