Advertisement
राफेल नडाल ने डोमिनिक थीम को हरा 5वीं बार जीता मेड्रिड ओपन
मेड्रिड। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने बेहतरीन खेल जारी रखते हुए यहां मेड्रिड ओपन टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमा लिया। नडाल ने फाइनल में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम को 7-6 (8-6), 6-4 से मात दी। नडाल का यह पांचवां मेड्रिड ओपन खिताब है।
इससे पहले वे 2005, 2010, 2013 व 2014 में भी चैंपियन बने थे। 30 वर्षीय नडाल का यह 30वां एटीपी वल्र्ड टूर मास्टर्स 1000 खिताब है। नडाल इस मामले में दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। रोजर फेडरर (26) तीसरे, आंद्रे अगासी (17) चौथे, एंडी मरे (14) पांचवें और पीट सम्प्रास (11) छठे स्थान पर हैं।
इस सत्र में नडाल का क्ले कोर्ट पर 15-0 का रिकॉर्ड हो गया है, जिसमें तीन लगातार खिताब (मोंट कार्लो, बार्सिलोना ओपन व मेड्रिड ओपन) भी शामिल हैं। नडाल ने इस साल लाल बजरी पर 32 सेट में से सिर्फ दो ही गंवाए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement