PWL-4 : Delhi Sultans beat UP Dangal by 4-3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:48 pm
Location
Advertisement

PWL-4 : साक्षी मलिक ने खोला दिल्ली सुल्तांस की जीत का खाता

khaskhabar.com : शनिवार, 19 जनवरी 2019 12:28 PM (IST)
PWL-4 : साक्षी मलिक ने खोला दिल्ली सुल्तांस की जीत का खाता
पंचकूला। भारत की दिग्गज महिला पहलवान और रियो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के चौथे सीजन के मैच में अपना मुकाबला जीत दिल्ली सुल्तांस को यूपी दंगल के खिलाफ 4-3 से अहम जीत दिलाई। यह साक्षी का इस सत्र में पहला और शुक्रवार के मुकाबले का अंतिम मैच था। उन्होंने 62 किलोग्राम भारवर्ग के मैच में नवजोत कौर को मात दी।

स्कोर 1-1 से बराबर था, लेकिन चूंकि साक्षी ने आखिरी अंक लिया था इसलिए उन्हें विजेता घोषित किया गया। इससे पहले शुक्रवार की शाम को यहां ताऊ देवी लाल स्टेडियम में टाई का पहला मुकाबला दिल्ली सुल्तांस के पंकज पर वल्र्ड जूनियर चैम्पियनशिप- 2018 के रजत पदकधारी नवीन के बीच था। 57 किलोग्राम भारवर्ग के इस मुकाबले में पंकज ने 7-0 से जीत हासिल करके दिल्ली को शुरुआती बढ़त दिलाई।

नवीन ने साल 2017 की एशियन चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता सरिता के लिए मुकाबला अग्नि परीक्षा थी और वह उसमें खरी उतरीं और विजयी होकर निकलीं। उन्होंने दिल्ली सुल्तांस की रोमानियाई पहलवान कैथेरिना झयदेचिवस्का के खिलाफ 57 किलोग्राम भारवर्ग में 3-0 से जीत हासिल कर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। 74 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली सुल्तांस के रूसी कप्तान खेतिक त्साबालोव ने पयूपी दंगल के जितेंदर को 8-3 से मात देते हुए दिल्ली को 2-1 से फिर बढ़त दिला दी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement