PV Sindhu made special impact on indian badminton in year 2016 Slide 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिंधु के रथ पर सवार भारतीय बैडमिंटन नए शिखर पर

khaskhabar.com: शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 12:52 PM (IST)
सिंधु के रथ पर सवार भारतीय बैडमिंटन नए शिखर पर
ओलम्पिक के बाद उन्होंने घुटने की सर्जरी करानी पड़ी। ऑपरेशन के बाद सायना कोर्ट पर तो लौट चुकी हैं, लेकिन भारतीय खेलप्रेमियों को अभी उनके पूरी तरह लय में लौटने का इंतजार है। वहीं पुरुष खिलाडिय़ों में सौरभ वर्मा इस साल भारतीय बैडमिंटन में उभर कर सामने आए हैं। उन्होंने सभी को हैरान करते हुए चीनी ताइपे टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। वे इस साल तीन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के फाइनल में पहुंचे। चोटिल पारुपल्ली कश्यप की गौरमौजूदगी में किदाम्बी श्रीकांत से रियो में सभी को पदक की उम्मीद थी। श्रीकांत रियो से पदक तो नहीं ला सके, लेकिन उनके आक्रामक खेल ने जरूर बैडमिंटन प्रेमियों की उनसे उम्मीद बढ़ा दी है। (IANS)

[@ ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने]

5/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement