PV Sindhu and Kidambi Srikanth enter in quarter final of indonesia open-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:38 pm
Location
Advertisement

पीवी सिंधु और श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

khaskhabar.com : गुरुवार, 24 जनवरी 2019 3:13 PM (IST)
पीवी सिंधु और श्रीकांत इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में
जकार्ता। रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता और भारतीय महिला खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में वल्र्ड नम्बर-3 सिंधु ने स्थानीय खिलाड़ी ग्रेगोरिया मारिस्का को हराया।

सिंधु ने 37 मिनट तक चले इस मुकाबले में वल्र्ड नम्बर-14 ग्रेगोरिया को सीधे गेमों में 23-21, 21-7 से हराकर अंतिम-8 में स्थान हासिल कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को सिंधु का सामना स्पेन की कैरोलीना मारिन और दक्षिण कोरिया की गा इयुन किम के बीच होने वाले मैच की विजेता खिलाड़ी से होगा।

भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने भी गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वल्र्ड नम्बर-8 श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाड़ी केंटा निशिमोटो को मात दी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement