Advertisement
प्रो कबड्डी लीग 6 : हरियाणा स्टीलर्स को घर में मिली एक और हार
सोनीपत। हरियाणा स्टीलर्स को बुधवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में अपने घर में एक और हार का सामना करना पड़ा है। यु मुम्बा ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में हरियाणा को 42-32 के अंतर से मात दी। मुम्बा की टीम ने शुरू से ही मेजबान टीम को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। पहले हाफ में ही मुम्बा ने 24-13 की बढ़त बनाए रखी थी।
दूसरे हाफ में हरियाणा ने कोशिश तो बहुत की, लेकिन एक भी बार वह बराबरी के पास भी नहीं आ सकी। यह हरियाणा की घर में लगातार चौथी हार है। वह अपने घर में सिर्फ एक जीत ही हासिल कर पाई है। हरियाणा की हार की वजह मोनू गोयट को साथ न मिलना रही। मोनू ने अकेले 15 अंक लिए जिसमें से 11 रेड तो चार बोनस अंक थे। बाकी पूरी टीम मिलकर सिर्फ 17 अंक ही ले पाई। हरियाणा ने रेड से 22 तो टैकल से नौ अंक अपने नाम किए।
उसके हिस्से एक अतिरिक्त अंक भी आया। मुम्बा ने रेड से 27 और टैकल से 11 अंक लिए। वह हरियाणा को दो बार ऑल आउट करने में सफल रही। मुम्बा के लिए सिद्धार्थ देसाई ने 15 अंक हासिल किए जिनमें से 13 रेड तो दो बोनस अंक थे। रोहित बाल्यान ने सात और अभिषेक सिंह ने पांच अंक अपने नाम किए।
बेंगलुरु बुल्स ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement