Prithvi Shaw becomes youngest opener in ipl history, break record of Rishabh Pant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:43 pm
Location
Advertisement

IPL 11 : पृथ्वी शॉ ने तोड़ा इनका रिकॉर्ड, आए पहले नंबर पर

khaskhabar.com : मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 2:46 PM (IST)
IPL 11 : पृथ्वी शॉ ने तोड़ा इनका रिकॉर्ड, आए पहले नंबर पर
नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए आईपीएल-11 के 22वें मुकाबले में मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स को 4 रन से हरा दिया। हालांकि दिल्ली यह मैच हार गई लेकिन उसके दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पृथ्वी आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र के ओपनर बन गए हैं।

पृथ्वी ने 18 साल 165 दिन की उम्र में यह कमाल किया। पृथ्वी का यह पहला आईपीएल मैच है। पृथ्वी ने इस मामले में अपनी टीम के ही साथी बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा। पंत ने आईपीएल में जब पहली बार ओपनिंग की थी तो उनकी उम्र 18 साल व 212 दिन थी। पंत ने यह उपलब्धि वर्ष 2016 में दिल्ली की ओर से गुजरात लॉयंस के खिलाफ हासिल की थी। सोमवार को खेले गए मुकाबले में हालांकि पृथ्वी और पंत बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement