Advertisement
अगुएरो की हैट्रिक के दम पर मैनचेस्टर सिटी ने चेल्सी को 6-0 से हराया
मैनचेस्टर। अर्जेंटीना के स्ट्राइकर सर्जियो अगुएरो की हैट्रिक के दम पर मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी ने रविवार रात यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के एक मुकाबले में चेल्सी को 6-0 से करारी शिकस्त दी।
इस दमदार जीत के बाद सिटी के 65 अंक हो गए हैं और गोल अंतर के आधार पर तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। लिरवपूल ने हालांकि, सिटी से एक मैच कम खेला है। दूसरी ओर, चेल्सी 50 अंकों के साथ छठे पायदान पर खिसक गई है।
बीबीसी के अनुसार, अप्रैल 1991 के बाद से लीग में चेल्सी की यह सबसे बड़ी हार है। 1991 में चेल्सी को नॉटिंगहम फॉरेस्ट ने 7-0 से मात दी थी।
सिटी ने मैच के शुरुआती 25 मिनटों में ही अपनी जीत तय कर ली। पहला गोल चौथे मिनट में रहीम स्टर्लिंग ने दागा। इसके नौ मिनट बाद, अगुएरो ने 25 गज की दूरी से दमदार गोल करते हुए मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
अगुएरो ने मैच का अपना दूसरा गोल 19वें मिनट में किया।
पहला हाफ समाप्त होने से पहले सिटी ने एक और गोल किया। 25वें मिनट में जर्मन मिडफील्डर इल्के गुडोंवान ने भी स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज करा लिया।
चेल्सी की टीम ने दूसरे हाफ में भी गोल नहीं किया और अपने खेल को बेहतर नहीं कर पाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement