Portugal beat Italy to win Under-19 European Football Championship-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 3:53 pm
Location
Advertisement

पुर्तगाल ने इटली को हरा जीती अंडर-19 यूरोपीयन चैंपियनशिप

khaskhabar.com : सोमवार, 30 जुलाई 2018 6:08 PM (IST)
पुर्तगाल ने इटली को हरा जीती अंडर-19 यूरोपीयन चैंपियनशिप
सिएनाजोकी (फिनलैंड)। पुर्तगाल ने अतिरिक्त समय तक गए एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में इटली को 4-3 से हराकर रविवार को अंडर-19 यूरोपीय चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर टीम कैटेगरी में यूरोपीय चैम्पियन बन गया है। ओमा एसपी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पुर्तगाल ने शुरू से ही दमदार प्रदर्शन किया।

जोआओ फिलिपे ने 46वें मिनट में गोल करके पुर्तगाल को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी पुर्तगाल ने अपना दमदार खेल जारी रखा और 72वें मिनट में ट्रिकानो फ्रांसिस्को ने अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद, इटली ने अविश्वसनीय खेल दिखाया और मोइस कीन ने 75वें और 76वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया जिसके कारण मैच अतिरिक्त समय में चला गया।

अतिरिक्त समय में भी मैच का रोमांच कम नहीं हुआ और 104वें मिनट में फिलिपे ने मैच का अपना दूसरा गोल दागकर पुर्तगाल को एक बार फिर 3-2 से आगे कर दिया। हालांकि, तीन मिनट बाद ही इटली ने गियानलूका स्कामाका के गोल की मदद से मुकाबले में वापसी की। रोमांचक मोड पर खडे इस मैच में प्रेडो कोरेया पुर्तगाल के हीरो साबित हुए और 109वें मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम को खिताब तक पहुंचाया।

विश्व कप-2022 के लिए कतर की दावेदारी की जांच करेगा फीफा


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement