PKL-7 : U Mumba buy Sandeep Narwal in 89 lakh rupees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:58 pm
Location
Advertisement

PKL-7 : यू मुंबा ने 89 लाख रुपए में संदीप नरवाल को खरीदा

khaskhabar.com : सोमवार, 08 अप्रैल 2019 5:47 PM (IST)
PKL-7 : यू मुंबा ने 89 लाख रुपए में संदीप नरवाल को खरीदा
मुंबई। स्टार ऑलराउंडर संदीप नरवाल प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन में यू मुम्बा के लिए खेलते नजर आएंगे। सोमवार को यहां जारी नीलामी में यू मुम्बा ने 89 लाख रुपए में संदीप को अपने साथ जोड़ा। बीते सीजन में वे पुनेरी पल्टन के लिए खेले थे। पल्टन के पास संदीप को हासिल करने के लिए राइट टू मैच कार्ड था लेकिन उसने इसमें रुचि नहीं दिखाई। संदीप के नाम पीकेएल इतिहास में सबसे अधिक 23 सुपर टैकल का रिकॉर्ड है।

अनुभवी खिलाड़ी सुरेंद्र नाड्डा को 77 लाख रुपए में पटना पाइरेट्स ने खरीदा। इसी तरह, रन सिंह को तमिल थालाइवाज ने 55 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। रन सिंह और संदीप का बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। डिफेंडरों की सूची में रविंदर पहल भी अच्छी बोली हासिल करने में सफल रहे। पहल को दिल्ली ने राइट टू मैच कार्ड पर 61 लाख रुपए में हासिल किया। वे बीते सीजन में भी दिल्ली के लिए खेले थे।

पहल के नाम छह सीजन में 263 टैकल अंक हैं, जो लीग इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा योग है। इससे पहले, सातवें सीजन के लिए पहले चरण में विदेशी खिलाडिय़ों की नीलामी हुई, जिसमें ईरान के इस्माइल नबीबक्श 77.75 लाख रुपए की बोली के साथ सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। नबीबक्श को बंगाल वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा। नबीबक्श पीकेएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

बीते सीजन में तेलुगू टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अबुजार मेघानी एक बार फिर टाइटंस के लिए ताल ठोकते नजर आएंगे। टाइटंस ने राइट टू मैच कार्ड के जरिए उन्हें 75 लाख रुपए में रिटेन किया। बीते सीजन में मेघानी टाइटंस के लिए ही खेले थे लेकिन इस सीजन के लिए टाइटंस ने उन्हें रीटन नहीं किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement