PKL-6 : Dabang Delhi stops Gujarat Fortune Giants on tie-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:41 pm
Location
Advertisement

PKL-6 : दबंग दिल्ली ने गुजरात फॉच्र्यून जाएंट्स को टाई पर रोका

khaskhabar.com : बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 11:59 AM (IST)
PKL-6 : दबंग दिल्ली ने गुजरात फॉच्र्यून जाएंट्स को टाई पर रोका
चेन्नई। पहले हाफ में पांच अंकों से पिछडऩे वाली दबंग दिल्ली ने मंगलवार को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-6 में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात फॉच्र्यून जाएंट्स को 32-32 से बराबरी पर रोक दिया। यह इस सीजन का दूसरा टाई मैच है। पांचवें सीजन में उपविजेता रही गुजरात ने पहले हाफ में बढ़त ले ली थी लेकिन दूसरे हाफ में दिल्ली ने शानदार वापसी करते हुए उसके जीत के मंसूबे को खत्म कर दिया।

दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने सबसे ज्यादा पांच अंक लिए जिसमें से चार रेड अंक थे तो वहीं एक बोनस अंक। रविंदर पहल और जोगिंदर नरवाल ने तीन-तीन अंक लिए। गुजरात के लिए सचिन ने सबसे ज्यादा सात अंक जुटाए जिसमें तीन रेड अंक तो वहीं चार बोनस अंक शामिल हैं। रोहित गुलिया ने पांच और सुनील कुमार ने चार अंक लिए। दिल्ली ने 19 रेड अंक अपने नाम किए तो वहीं गुजरात ने 17 रेड अंक लिए। दिल्ली ने 10 अंक टैकल से जुटाए।

गुजरात के हिस्से 11 टैकल अंक आए। दोनों टीमों ने एक-एक बार एक दूसरे को ऑल आउट किया। गुजरात ने दो अतिरिक्त अंक लिए जबकि दिल्ली के हिस्से एक अतिरिक्त अंक आया। गुजरात ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले हाफ का अंत 17-12 की बढ़त के साथ किया था लेकिन दूसरे हाफ में दिल्ली ने पुरजोर कोशिश करते हुए अंकों को पाटा। दिल्ली आखिरी समय एक अंक से आगे थी लेकिन गुजरात के महेंद्र राजपूत ने सफल रेड मारते हुए स्कोर बराबर कर दिया। मैच का परिणाम पवन की आखिरी रेड पर टिका हुआ था जो खाली रही और मैच टाई हो गया।

तमिल को हराकर तेलुगू की विजयी शुरुआत

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement