Advertisement
PBL-3 : अवध वॉरियर्स ने पीवी सिंधु की चेन्नई स्मैशर्स को दी मात
गुवाहाटी। प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे संस्करण का आगाज हो गया है। शनिवार को यहां खेले गए पहले मुकाबले में अवध वॉरियर्स ने चेन्नई स्मैशर्स को 4-3 से पराजित कर दिया। हालांकि अवध के पास उसकी स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल नहीं थीं, जबकि चेन्नई सिंधु के साथ खेल रही थी।
साइना लंदन ओलंपिक (2012) की कांस्य और सिंधु रियो ओलंपिक (2016) की रजत पदक विजेता हैं। पहला मैच मिश्रित युगल वर्ग का हुआ, जिसमें अवध के तांग चुन मान और क्रिस्टीना पेडरसन की जोड़ी ने सी. एडकॉक व जी. एडकॉक को 10-15, 15-5, 15-12 से मात दी। दूसरा मैच पुरुष सिंगल्स था। इसमें अवध के पारुपल्ली कश्यप ने चेन्नई के डेनियल फरीद को 15-12, 15-8 से हराया।
तीसरे मुकाबले में अवध के किदांबी श्रीकांत ने चेन्नई के ब्राइस लेवरडेज को 15-12, 15-13 से शिकस्त दी। चौथा मैच पुरुष युगल का था। इसमें चेन्नई ने बाजी मारी। चेन्नई के सी. एडकॉक व वाई. ली ने अवध के एच. सेतियावान व ओसी चुंग की जोड़ी को 15-11, 10-15, 15-11 से हराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement