Parrikar launches FIFA U-17 world cup Goa logo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:50 am
Location
Advertisement

पर्रिकर ने किया फीफा यू-17 विश्व कप का गोवा लोगो लॉन्च

khaskhabar.com : शनिवार, 02 सितम्बर 2017 12:20 PM (IST)
पर्रिकर ने किया फीफा यू-17 विश्व कप का गोवा लोगो लॉन्च
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को जीएमसी स्टेडियम में भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के मेजबान प्रदेशों में से एक गोवा का लोगो लॉन्च किया। भारत की मेजबानी में फीफा अंडर-17 विश्व छह से 28 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। गोवा के लोगो में समुद्र तट के पास शाम को हरेभरे मैदान में फुटबाल खेलते लोग शामिल हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा अंडर-17 विश्व कप की टीमों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। गोवा को फुटबाल से प्यार है और इसलिए हमने इसे प्रदेश का आधिकारिक खेल घोषित कर दिया है। गोवा में फार्तोदा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विश्व कप के मैच खेले जाएंगे। यह स्टेडियम विश्व कप के नौ मैचों की मेजबानी करेगा, जिसमें ब्राजील और जर्मनी के मैच भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement