Paralympics (Shooting) - Sinhraj Adhana won the bronze, India got the eighth medal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:44 pm
Location
Advertisement

पैरालंपिक (निशानेबाजी)- सिंहराज अधाना ने जीता कांस्य, भारत को दिलाया आठवां पदक

khaskhabar.com : मंगलवार, 31 अगस्त 2021 12:43 PM (IST)
पैरालंपिक (निशानेबाजी)- सिंहराज अधाना ने जीता कांस्य, भारत को दिलाया आठवां पदक
टोक्यो । भारत के सिंहराज अधाना ने यहां चल रहे टोक्यो पैरालंपिक पी वन पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच वन फाइनल में तीसरे स्थान पर रह कर कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारत को इस पैरालंपिक में आठवां पदक मिला।

सिंहराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 216.8 का स्कोर कर तीसरा स्थान अर्जित किया, इस इवेंट का स्वर्ण पदक चीन के चाओ यांग ने 237.9 अंक ले कर जीता। एक अन्य चीनी जिंग हुआंग ने 237.5 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

भारत के एक अन्य निशानेबाज मनीष नरवाल 135.8 का स्कोर कर सातवें स्थान पर रहे, मनीष से पदक लाने की काफी उम्मीदें जताई जा रही थी, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

भारत ने अब तक टोक्यो पैरालंपिक में दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक के साथ कुल आठ पदक अपने नाम कर लिया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement