Para Asian Games : Manish Narwal and Ekta Bhyan won gold medal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:01 pm
Location
Advertisement

पैरा-एशियाई खेल : मनीष व एकता ने जीता सोना, भारत को 2 कांस्य भी

khaskhabar.com : मंगलवार, 09 अक्टूबर 2018 5:34 PM (IST)
पैरा-एशियाई खेल : मनीष व एकता ने जीता सोना, भारत को 2 कांस्य भी
जकार्ता। भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल व महिला एथलीट एकता भयान ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में मंगलवार को भारत की झोली में दो स्वर्ण पदक डाले। मनीष ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सोना जीता। इस स्पर्धा के फाइनल में मनीष ने अन्य सभी स्पर्धियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। महिलाओं की 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन में भारत को निराशा हाथ लगी।

इस स्पर्धा में भारत की अवनी लेखारा को फाइनल में सातवां स्थान हासिल हुआ। दूसरी ओर, एकता भयान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लब थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। एकता ने महिलाओं की क्लब थ्रो स्पर्धा के फाइनल में पहला स्थान हासिल किया। फाइनल में एकता ने चौथे प्रयास में शानदार प्रदर्शन कर 16.02 मीटर की दूरी तय की और स्वर्ण पर निशाना साधा।

इस स्पर्धा का रजत पदक संयुक्त अरब अमीरात की एथलीट थेकरा ने जीता। भारत को पुरुषों की गोला फेंक और चक्का फेंक स्पर्धा में दो कांस्य पदक भी हासिल हुए। मोनू घनगास ने गोला फेंक स्पर्धा में और सुंदर सिंह गुर्जर ने चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement