Para-Asian Games : India won 1 gold and 3 bronze medal in athletics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:12 am
Location
Advertisement

पैरा-एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : भारत को 1 रजत, 3 कांस्य पदक

khaskhabar.com : गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018 2:37 PM (IST)
पैरा-एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : भारत को 1 रजत, 3 कांस्य पदक
जकार्ता। भारत को यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में गुरुवार को एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल हुए हैं। भारत को भाला फेंक एफ-46 स्पर्धा में एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल हुआ है। इसके अलावा, उसे गोला फेंक व 100 मीटर रेस में भी कांस्य पदक मिला।

सुंदर सिंह ने भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कुल छह प्रयासों में से पांचवें प्रयास में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 61.33 मीटर की दूरी तय करते हुए रजत पदक पर निशाना साधा। इसी स्पर्धा में रिंकु ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 60.92 मीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक हासिल हुआ।

भारत के एक अन्य एथलीट टेकचंद ने गोला फेंक स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। उन्होंने 8.85 मीटर की दूरी तय करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। एथलीट अवनिल कुमार ने पुरुषों की 100 मीटर टी-13 रेस में कांस्य पदक हासिल किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement