Para Asian Games : Harvinder Singh won gold, Mohammed Yasser get bronze-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:51 pm
Location
Advertisement

पैरा-एशियाई खेल : तीरंदाज हरविंदर सिंह ने जीता स्वर्ण, यासेर को कांस्य

khaskhabar.com : बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 2:24 PM (IST)
पैरा-एशियाई खेल : तीरंदाज हरविंदर सिंह ने जीता स्वर्ण, यासेर को कांस्य
जकार्ता। भारत के तीरंदाज हरविंदर सिंह ने यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में बुधवार को पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन-डब्ल्यू-2/एसटी स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। हरविंदर ने इस स्पर्धा के फाइनल में चीन के झाओ लिक्सू को 6-0 से मात दी। इस स्पर्धा का कांस्य पदक दक्षिण कोरिया के किम मिंसू ने जीता।

उन्होंने अपने हमवतन एनए गियेओन को 6-4 से मात दी। इससे पहले भारतीय गोला फेंक एथलीट मोहम्मद यासेर ने आज ही कांस्य पदक हासिल किया। हालांकि, इस स्पर्धा में शामिल एक अन्य भारतीय एथलीट रोहित कुमार को असफलता हाथ लगी।

पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में यासेर को तीसरा स्थान हासिल हुआ। उन्होंने कुल छह प्रयासों में पांचवीं बार बेहतरीन प्रदर्शन कर 14.22 मीटर की दूरी तय करते हुए कांस्य पदक पर निशाना साधा। एक अन्य भारतीय एथलीट रोहित को इस स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल हुआ।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement