Pak cricket team is not allowed to practice while in isolation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक क्रिकेट टीम को आइसोलेशन में रहते हुए अभ्यास की इजाजत नहीं मिली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 दिसम्बर 2020 12:25 PM (IST)
पाक क्रिकेट टीम को आइसोलेशन में रहते हुए अभ्यास की इजाजत नहीं मिली
क्राइस्टचर्च| पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड में आइसोलेशन में रहते हुए अपने होटल से बाहर जाने और समूह में अभ्यास करने की इजाजत नहीं मिली। पाकिस्तानी टीम के कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इसीलिए इस टीम को आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। न्यूजीलैंड स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर साफ कर दिया कि पाकिस्तानी टीम को समूह में अभ्यास करने के लिए होटल छोड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। टीम अभी क्राइस्टचर्च में आइसोलेशन में है और इसने अभ्यास की इजाजत मांगी थी। पाकिस्तानी टीम के आठ सदस्य अभी कोरोना पॉजिटिव हैं। ये सभी 14 दिन के क्वारंटीन पर हैं।
पाकिस्तान को मेजबान न्यूजीलैंड के साथ तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 18 दिसम्बर से शुरू होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement