नई
दिल्ली। दिल्ली डायनामोज ने मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए हीरो
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने चौथे मुकाबले में मुम्बई को 3-3 की
बराबरी पर रोक लिया। दिल्ली ने दो मौकों पर दो गोल के अंतर से पिछडऩे के
बाद शानदार वापसी की और मुम्बई को अंक बांटने पर मजबूर किया।
हंगरी के
तेजतर्रार मिडफील्डर क्रिटीयन वादोज द्वारा पहले हाफ में छह मिनट के भीतर
किए गए दो गोलों ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मे 15,269 दर्शकों की मौजूदगी
में खेले गए इस मैच में दिल्ली की हालत खराब कर दी थी। ऐसा लग रहा था कि
दिल्ली या तो इसी या फिर इससे बड़े अंतर से मैच गंवा देगी लेकिन दिल्ली ने
अपना अब तक का सबसे बेहतरीन खेल दिखाते हुए मुम्बई के अरमानों पर पानी फेर
दिया।