फिर कश्यप उन्हें रोक नहीं पाए और पहला गेम गंवा बैठे। लेकिन दूसरे गेम में
कश्यप ने जबरदस्त वापसी की और राउल को एकतरफा मुकाबले में पटखनी दी। कश्यप
ने शुरुआत से ही अपना दबदबा कायम कर लिया और लगातार सात अंक लेते हुए पहले
8-3 से बढ़त ली, और इसके बाद सिर्फ दो अंक गंवाते हुए अपनी बढ़त 15-5 कर
ली। यहां से कश्यप को जीत हासिल करने में राउल नहीं रोक पाए और उन्होंने
लगातार तीन अंक लेकर गेम जीत लिया और स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।