P. Kashyap lost qualifying match in Denmark Open Badminton Tournament-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेनमार्क ओपन : क्वालिफाइंग मैच हारा यह भारतीय

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 1:06 PM (IST)
डेनमार्क ओपन : क्वालिफाइंग मैच हारा यह भारतीय
ओडेंसे (डेनमार्क)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप मंगलवार को डेनमार्क ओपन के क्वालिफाइंग में हारकर बाहर हो गए। राष्ट्रमंडल गेम्स चैम्पियन कश्यप को क्वालिफाइंग के पहले दौर में 47वीं विश्व वरीयता प्राप्त इस्तोनिया के राउल मस्ट ने तीन गेमों तक खिंचे संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-13, 8-21, 22-20 से हराया। इसी वर्ष अप्रैल के बाद चोट के चलते चार महीने तक कोर्ट से बाहर रहने के कारण कश्यप को रैंकिंग में काफी नुकसान हुआ है। ठीक एक वर्ष पहले कश्यप जहां विश्व रैंकिंग में आठवें पायदान पर थे, वहीं इस समय वे 92वें स्थान पर हैं। चोट के चलते रियो ओलम्पिक से बाहर रहे कश्यप ने मंगलवार को हुए मैच में शुरू से संघर्ष का माद्दा दिखाया। पहले गेम में एक समय वे 9-7 से आगे चल रहे थे। लेकिन यहां से राउल ने वापसी की और लगातार सात अंक अर्जित करते हुए 14-9 से अच्छी बढ़त हासिल कर ली।

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement