Our next big target to beat india in their home in year 2022 : Justin Langer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 8:36 am
Location
Advertisement

हमारा अगला बड़ा लक्ष्य 2022 में भारत को उसके घर में हराना है : लेंगर

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 नवम्बर 2019 1:49 PM (IST)
हमारा अगला बड़ा लक्ष्य 2022 में भारत को उसके घर में हराना है : लेंगर
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लेंगर का कहना है कि उनकी टीम का अगला और सबसे अहम लक्ष्य 2022 में भारत को उसके घर में होने वाली सीरीज में हराना है। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए टेस्ट टीम की घोषणा की है और लेंगर ने कहा है कि प्रबंधन अभी भारत के साथ 2022 में होने वाली सीरीज के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने की प्रक्रिया में जुटा है।

भारत को 2013 में इंग्लैंड के हाथों घर में हार मिली थी और उसके बाद से वे अब तक घर में टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। हाल ही में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को घर में हराते हुए लगातार 11वीं सीरीज जीती और अब अगर उसने बांग्लादेश को हरा दिया तो यह संख्या बढक़र 12 हो जाएगी।

लेंगर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा कि भारत में जीतना हमेशा से कठिन रहा है लेकिन बीते कुछ सालों में हमने यही लक्ष्य रखा है और आने वाले समय में हम भारत को उसके घर में कड़ी टक्कर देगें और हम इसी दिशा में अग्रसर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement