nz vs ind live score-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:47 am
Location
Advertisement

IND vs NZ Semifinal : सेमीफाइनल में टूटा भारत का सपना, न्यूजीलैंड 18 रन से जीता

khaskhabar.com : बुधवार, 10 जुलाई 2019 7:30 PM (IST)
IND vs NZ Semifinal : सेमीफाइनल में टूटा भारत का सपना, न्यूजीलैंड 18 रन से जीता
मैनचेस्टर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में बुधवार को विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला एक दिन के अंतराल के बाद फिर से हुआ। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 239/8 रन बनाए। जवाब में भारत 49.3 ओवर में 221 रन पर ढेर हो गया। न्यूजीलैंड को 18 रन से जीत मिली। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 77, विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने 50, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने 32-32 रन की पारी खेली। लोकेश राहुल (1), रोहित शर्मा (1), कप्तान विराट कोहली (1), दिनेश कार्तिक (6), भुवनेश्वर कुमार (0), युजवेंद्र चहल (5) पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। जसप्रीत बुमराह 0 रन पर नाबाद लौटे। मैट हेनरी ने तीन, ट्रेंट बोल्ट व मिशेल सेंटनेर 2-2, लोकी फग्र्यूसन व जेम्स नीशाम ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने मंगलवार को बरसात के कारण मैच रोके जाने तक 46.1 ओवर में 211/5 रन बना लिए थे। न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 90 गेंदों का सामना किया और तीन चौके तथा एक छक्का लगाया। टेलर के अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 95 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन, चार गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिया।


LIVE UPDATES :-

भारतीय पारी

- एमएस धोनी (50) को मार्टिन गुप्टिल ने किया रन आउट। न्यूजीलैंड के 48.3 ओवर में 216/8 रन।
- रवींद्र जडेजा (77) को ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर केन विलियमसन ने लपका। न्यूजीलैंड के 47.5 ओवर में 208/7 रन।
- हार्दिक पांड्या (32) को मिशेल सेंटनर की गेंद पर केन विलियमसन ने लपका। भारत के 30.3 ओवर में 92/6 रन।
- ऋषभ पंत (32) को मिशेल सेंटनर की गेंद पर कोलिन डी ग्रैंडहोम ने लपका। भारत के 22.5 ओवर में 71/5 रन।
- दिनेश कार्तिक (6) को मैट हेनरी की गेंद पर नीशाम ने लपका। भारत के 10 ओवर में 24/4 रन।
- लोकेश राहुल (1) को मैट हेनरी की गेंद पर टॉम लैथम ने लपका। भारत के 3.1 ओवर में 5/3 रन।
- विराट कोहली (1) को ट्रेंट बोल्ट ने पगबाधा किया। भारत के 2.4 ओवर में 5/2 रन।
- रोहित शर्मा (1) को मैट हेनरी ने टॉम लैथम के हाथों लपकवाया। भारत के 1.5 ओवर में 5/1 रन।


न्यूजीलैंड पारी

- मैट हेनरी (1) को भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर विराट कोहली ने लपका। न्यूजीलैंड के 232/8 रन।
- टॉम लैथम (10) को भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने लपका। न्यूजीलैंड के 225/7 रन।
- रॉस टेलर (74) को रवींद्र जडेजा ने सीधा थ्रो कर रन आउट किया। न्यूजीलैंड के 225/6 रन।
- कोलिन डी ग्रेंडहोम (16) को भुवनेश्वर कुमार ने धोनी के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड के 200/5 रन।
- जेम्स नीशाम (12) को हार्दिंक पांड्या ने दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड के 162/4 रन।
- केन विलियमसन (67) को युजवेंद्र चहल ने रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड के 134/3 रन।
- हेनरी निकोलस (28) को रवींद्र जडेजा ने किया बोल्ड। न्यूजीलैंड के 69/2 रन।
- मार्टिन गुप्टिल (1) को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर विराट कोहली ने लपका। न्यूजीलैंड के 1/1 रन।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement