Advertisement
जोकोविक ने साल के पहले मास्टर्स-1000 टूर्नामेंट में किया ऐसा
मोनाको (फ्रांस)। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने रोलेक्स मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। जोकोविक ने इसके साथ ही अपने इस साल के पहले मास्टर्स-1000 टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की है। इस टूर्नामेंट के पहले दौर में जोकोविक ने अपने हमवतन दुसान लाजोविक को सीधे सेटों में 6-0, 6-1 से मात दी।
वल्र्ड नम्बर-13 जोकोविक को अपने हमवतन दुसान को हराने में केवल 56 मिनट का समय लगा। जोकोविक अपने करियर में 12वीं बार मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने 2013 और 2015 में इस खिताब को जीता था। पुरुष एकल वर्ग के अगले दौर में जोकोविक का सामना इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी बोर्ना कोरिक से होगा।
क्रोएशिया के टेनिस खिलाड़ी कोरिक ने पहले दौर में फ्रांस के जूलियन बेनेटेउ को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया था। जापान के खिलाड़ी कई निशिकोरी और रूस के आंद्रे रुब्लेव ने भी टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement