Norway Karsten Warholm breaks world record to win gold in men 400m hurdles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:01 pm
Location
Advertisement

ओलंपिक (400 मी. हर्डल्स) : वॉरहोम ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक

khaskhabar.com : मंगलवार, 03 अगस्त 2021 4:01 PM (IST)
ओलंपिक (400 मी. हर्डल्स) : वॉरहोम ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक
टोक्यो। नार्वे के कास्र्टन वॉरहोम ने 45.94 सेकेंड के नए विश्व रिकॉर्ड समय के साथ टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक जीत लिया है। ओलंपिक स्टेडियम में आयोजित एक बेहतरीन फाइनल में वॉरहोम ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड (46.70) को ध्वस्त करते हुए नया कीर्तिमान (45.94) स्थापित किया और स्वर्ण अपने नाम किया।

अमेरिका के राय बेंजामिन 46.17 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ब्राजील के एलिसन डॉस सैंटोस ने कांस्य (46.72) जीता।

फाइनल से पहले सारी निगाहें वॉरहोम और बेंजामिन पर थी लेकिन नॉर्वे के धावक ने दिखा दिया की वह विश्व के सबसे कुशल खिलाड़ियों में क्यों गिने जाते हैं।

बेंजामिन ने भी विश्व रिकॉर्ड टाइम से कम समय में रेस को पूरा किया लेकिन वॉरहोम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यह रेस टोक्यो ओलंपिक खेलों की सबसे शानदार रेसों में से एक थी और कई राष्ट्रीय अथवा क्षेत्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त हुए।

वॉरहोम ने कहा, "यह काफी मजेदार रहा। यह मेरे जीवन का बेहतरीन पल है। यह सबकुछ की परिभाषा है। पूरे घंटे में मैंने वही किया जो मेरे कोच ने कहा था। मैं सोया नहीं और मैंने इस बारे में सोचने पर हजारों घंटे खपाए।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement