No one can replace MS Dhoni says Ravi Shastri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:28 pm
Location
Advertisement

एमएस धोनी को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, यहां पढ़ें

khaskhabar.com : शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 8:27 PM (IST)
एमएस धोनी को लेकर रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, यहां पढ़ें
मेलबर्न। भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम में महेंद्र सिंह धोनी की जगह कोई और नहीं ले सकता है इसलिए जब तक धोनी हैं हर हिंदुस्तानी को उनके खेल का लुत्फ उठाना चाहिए। शास्त्री ने यह बात ‘डेली टेलीग्राफ’ को दिए साक्षात्कार में कही। शास्त्री ने साथ ही कहा कि धोनी जैसे खिलाड़ी दशकों में एक बार पैदा होते हैं।

शास्त्री ने कहा,‘‘आप उन्हें बदल नहीं सकते। उन जैसे खिलाड़ी 30-40 साल में एक बार आते हैं। यही मैं भारतीयों से कहता हूं। जब तक वह हैं उनके खेल का आनंद लो। जब वह चले जाएंगे तो एक बड़ा खालीपन होगा जिसे भरना मुश्किल होगा। मैं जानता हूं कि ऋषभ पंत हंै, लेकिन इतने लंबे समय तक खेल का दूत बनकर रहना शानदार है।’’

बीते कुछ वर्षों से धोनी के टीम में बने रहने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। धोनी ने हालांकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जड़ अपने आलोचकों को करार जबाव दिया है। उनकी पारियों के दम पर ही भारत ने पहली बार आस्ट्रेलिया को उसके घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में मात दी है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement