New Zealand beat Indian women team in first match of series-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:49 am
Location
Advertisement

न्यूजीलैंड से सीरीज के पहले मैच में हारी भारतीय महिला टीम

khaskhabar.com : रविवार, 14 मई 2017 12:41 PM (IST)
न्यूजीलैंड से सीरीज के पहले मैच में हारी भारतीय महिला टीम
प्यूककोहे (न्यूजीलैंड)। भारतीय महिला हॉकी टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। रोजा बिर्च पार्क में रविवार को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 4-1 से मात दी।

न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। 13वें मिनट में जोर्डन ग्रांट की ओर से किए गए फील्ड गोल के दम पर टीम ने 1-0 बढ़त बनाई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी न्यूजीलैंड ने ही बढ़त हासिल की, जब 23वें मिनट में ओलिविया मैरी ने दूसरा गोल दागा।

भारतीय खिलाड़ी अनुपा बार्ला ने 31वें मिनट में फील्ड गोल दागकर स्कोर 1-2 किया। हालांकि, मेहमान टीम की ओर से दागा गया यह एकमात्र गोल था। तीसरे ही क्वार्टर में न्यूजीलैंड की रशेल मेकान ने तीसरा गोल दागा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement