New dates announced for Tokyo Olympics, July 23 to August 8, 2021-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:39 pm
Location
Advertisement

टोक्यो ओलम्पिक की नई तारीखों का ऐलान,23 जुलाई से आठ अगस्त, 2021

khaskhabar.com : सोमवार, 30 मार्च 2020 6:21 PM (IST)
टोक्यो ओलम्पिक की नई तारीखों का ऐलान,23 जुलाई से आठ अगस्त, 2021
टोक्यो, | टोक्यो ओलम्पिक-2020 जो इस साल होने थे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण एक साल के लिए टाल दिए गए हैं। अब उनकी नई तारीखों का ऐलान हो गया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये खेल अब 23 जुलाई से आठ अगस्त, 2021 के बीच आयोजित किए जाएंगे।

जापान की क्योडो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और स्थानीय आयोजन समिति ने सोमवार को बैठक कर इस बात पर सहमति जताई।

कोरोनावायरस के कारण इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है। ये खेल पहले इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement